Hotel Wale Rassa Kaise Banate Hai || होटल वाला करी रस्सा

महाराष्ट्र राज्य में ज्यादातर होटल में नाश्ते के साथ रस्सा परोसा जाता है। वैसे नाश्ते में जैसे समोसा, वड़ा, कचोरी भजिए को चटनी या सोर्स, दही, कढ़ी के साथ भी खाया जाता है। लेकिन मिर्च का तेज स्वाद के लिए कुछ होटलों में रस्सा परोसा जाता है। 

इस रस्से से नाश्ते का स्वाद बढ़ जाता है और अगर समोसे, वडा ठंडा हो गया हो तो इसमें गरम रस्सा डालकर नाश्ता भी गर्म हो जाता है। कुछ लोग हमेशा सोचते होंगे कि होटल वाले रस्सा कैसे बनाते हैं? Hotel wale rassa kaise banate hai तो रस्सा बनाना कोई मुश्किल काम नहीं और कम समय में बन जाता है।




अगर आपने समोसा वडा घर पर बनाया है तो फिर इसे चटनियां सॉस के साथ खाते होंगे लेकिन हम बात कर रहे हैं घर पर होटल जैसा रस्सा बनाने की अब आप भी Hotel jaisa rassa घर पर बना सकते हैं और समोसा वड़ा कचोरी के साथ खा सकते हैं। 

Rassa रस्सा बनाना आसान है और इसे बनाने की टेक्निक पता कर लिया तो बहुत ही आसानी से आप भी रस्सा घर पर बना सकते हैं और नाश्ते के साथ खा सकते हैं। नाश्ते वाला रस्सा का स्वाद तेज, मसालेदार और चटपटा होता है। इसमें इस्तेमाल किया जाने वाले मसाले भी घर पर उपलब्ध होते हैं।




तो चलिए होटल जैसा नाश्ते वाला रस्सा बनाने की विधि पता करते हैं। यह विधि पता कर लिया तो किसी को पूछना नहीं पड़ेगा कि Nashte wala rassa kaise banate hai? Hotel wala curry rassa kaise banaye? अब आप ही होटल वाला कड़ी रस्सा बना लेंगे। 

रस्से की आवश्यक सामग्री Ingredients For Rassa

चने – 1 कटोरी (फुले हुए)

बेसन आधा कटोरी

लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच 

हल्दी पाउडर एक चम्मच 

साबुत मूंग एक कटोरी (फुले हुए)

प्याज़ – 1 कप (कटी हुई)

टमाटर – 1 कप (कटे हुए)

तेल 2 बड़े चम्मच

गरम मसाला एक चम्मच

धनिया पाउडर एक चम्मच

जीरा पाउडर एक चम्मच

हरा धनिया थोडासा

अदरक लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच 

नमक स्वाद अनुसार 

जीरा 1 चम्मच 

दालचीनी 2 टुकड़े  

तेज़पत्ता – 2 

लवंग – 15-20 

नाश्ता वाला रस्सा बनाने की विधि 

Hotel ka rassa बनाने के लिए मोटे तले का बर्तन का इस्तेमाल करें। अब तेल डालकर गरम करें जब तेल गरम हो जाए तब जीरा, लॉन्ग, दालचीनी, तेज पत्ता डालकर 1 मिनट भुने। मसाले तड़कते ही कटी हुई प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

अब अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक भूनें। अब कटे हुए टमाटर, मूंग, चना, हल्दी मिर्च पाउडर डालकर तब तक भूनें जबतक टमाटर नरम नहीं हो जाते और किनारों से तेल ना निकलने लगे।




अब धनिया पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर डालें और मिलाते हुए 1 मिनट पकाएं। अब एक गिलास पानी डाले और बेसन मिलादे बेसन मिलादे। बेसन मिलाने पर अच्छी तरह मिलाते हुए 2 मिनट पकाएं 

अब ग्रेवी के लिए दो गिलास पानी नमक हरा धनिया मिलाए और 5-7 मिनट तक मध्यम आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं.

अब गैस बंद कर दें और 10 मिनट गैस पर ही रखें कुछ समय बाद लाल वाला होटल जैसा रस्सा Hotel Jaisa Rassa तैयार है। इसे समोसा कचोरी के साथ खाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *